फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buddha Vidyapeeth College Naugarh became the winner

Maharajganj News: बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ बना विजेता

Sun, 27 Oct 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Buddha Vidyapeeth College Naugarh became the winner
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर से संबंध अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में हुआ। इसमें बुद्ध विद्यापीठ नौगढ़ की टीम ने जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज की टीम को फाइनल मैच में 5-25 और 9-25 से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना ओझा ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। खेल के विकास में ऐसे आयोजन की जरूरत है। एसोसिएशन नीम के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय कौशिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सेमीफाइनल मैच में बुद्ध विद्यापीठ नौगढ़ ने राजेंद्र प्रसाद ताराचंद की टीम को 25-12 और 25-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बुद्ध विद्यापीठ के खिलाड़ी अंजलि को मैन ऑफ द सीरीज और ज्योति वर्मा को सबसे बेहतरीन खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। नौगढ़ की टीम की ओर से ज्योति वर्मा, नंदिनी, चांदनी, संजना, अंजलि और निरमा भारती को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से यूनिवर्सिटी स्तर पर छात्रों को छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं हर वर्ष आयोजित की जाती हैं। आयोजन में पर्यवेक्षक नौगढ़ से डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, क्रीड़ा प्रभारी अपर्णा राठी, डॉ. राणा प्रताप तिवारी, प्रोफेसर उमेश प्रसाद यादव, डॉ. शांति शरण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed