फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BSP will again form a government with full majority in the state

Maharajganj News: बसपा फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी

Sat, 22 Mar 2025 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Mar 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
BSP will again form a government with full majority in the state
फरेंदा। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा फरेंदा की बैठक शनिवार को कस्बे के एक मैरिज हाल में हुई। इसमें संगठन की मजबूती व आगामी चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुबाष चंद्र भारती ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर कमलेश कुमार गौतम ने कहा कि 2027 में बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा ने प्रदेश में सामाजिक भाईचारा बिगाड़ दिया है। प्रदेश में सामाजिक भाईचारे का स्थापना और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बसपा की सरकार जरूरी है। विशिष्ठ अतिथि हरि प्रकाश निषाद ने कहा कि कानून का राज स्थापित करने के लिए बसपा सरकार जरूरी है।
विज्ञापन

समता मूलक समाज के निर्माण के लिए बसपा ही एक मात्र विकल्प है। जिलाध्यक्ष नारद कुमार राव ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम के परिकल्पना के अनुरूप शासन व्यवस्था स्थापित करना पार्टी का लक्ष्य है। संचालन तबारक हुसैन ने किया। इस दौरान अशोक प्रताप निषाद, वीरेंद्र कुमार राव, लालजी पांडेय, गंगा पासवान, नदीम अहमद, डॉ राहुल, श्यामसुंदर राव, कृष्ण मोहन शर्मा, रब्बुल हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed