फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BSF jawan dies of illness, salute given

Maharajganj News: बीमारी से बीएसएफ जवान की मौत, दी गई सलामी

Wed, 24 Apr 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan dies of illness, salute given
सोनौली। एनीमिया की बीमारी के चलते भारत-नेपाल सीमा से सटे नवलपरासी जिला निवासी बीएसएफ जवान की बीकानेर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम जवान का शव सोनौली पहुंचा। सोनौली इंडिया गेट के नीचे एसएसबी पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन नेपाल पुलिस के साथ पैतृक गांव सुनवल नेपाल रवाना हो गए।
विज्ञापन


अनु बहादुर राणा 124 बटालियन बीएसएफ बीकानेर राजस्थान में कांस्टेबल पद पर कार्यरत थे। इस दौरान अल्कोहलिक डेलिरियम ट्रमेंस डीएम टाइप दो के साथ गंभीर एनीमिया बीमारी से सोमवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो। वह बनकटी स्वाति 5 अल्पविराम पोस्ट सुनवल जिला नवल परासी नेपाल के निवासी थे। मंगलवार की शाम उनका पार्थिव शरीर सोनौली पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ग्रामीणों के साथ सोनौली पहुचे थे। सोनौली इंडिया गेट के नीचे सैनिक सम्मान गार्ड ऑफ आनर और श्रद्धांजलि दी गई। जवान के दो बच्चे भी है। इस मौके पर एसएसबी 22वीं वहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट शैफवान एन, सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल मनीष यादव ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed