फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brother-in-law riding a bike died in a road accident, brother-in-law injured

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल

Tue, 04 Feb 2025 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Feb 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law riding a bike died in a road accident, brother-in-law injured
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवा अमहवा गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल साला को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, खालिखगढ़ निवासी रामनयन साहनी (60), अपने साले साहब साहनी (45) निवासी रेहाव चेहरी के साथ बहुबलिया में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी वह सिसवा अमहवा गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पर पीछे बैठे जीजा रामनयन साहनी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे साला साहब साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि रामनैन के दो बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा बसंत है, जबकि दूसरे नंबर पर पप्पू है। दोनों बेटे कि शादी हो गई है। बड़ा बेटा चेन्नई तो छोटा लुधियाना में रहकर काम करते हैं। रामनैन खेती-किसानी का कार्य करते थे। रामनैन की मौत के बाद पत्नी बिंद्रावती का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली सत्येंद्र राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed