{"_id":"6a8cac9c34f898dd3b0ffffd","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-injured-in-collision-between-two-bikes-referred-to-district-hospital-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1429155-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में देवर-भाभी घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में देवर-भाभी घायल, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
निचलौल क्षेत्र की ग्रामसभा बैठवलिया के पास हुआ हादसा
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा बैठवलिया के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी राकेश (35) अपनी भाभी गीता देवी को बाइक पर बैठाकर इटहिया स्थित भोलेनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बैठवलिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राकेश और गीता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायलों का उपचार जारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो परिचय : सीएचसी निचलौल में इलाज कराते देवर-भाभी।