फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brokers are luring people by luring them, extorting money in lieu of getting DL made

Maharajganj News: पेज-4<bha>--</bha>-झांसा देकर फंसा रहे दलाल, डीएल बनवाने की एवज में कर रहे वसूली

Sat, 20 Apr 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Brokers are luring people by luring them, extorting money in lieu of getting DL made
-दलालों की ओर से 1500 से लेकर 2000 रुपये तक की की जाती है मांग, आवेदक परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिवहन विभाग के कार्यालय में काम कराने के लिए दलालों ने वसूली का खेल शुरू कर दिया है। दलाल कार्यालय के अंदर सेटिंग करके आवेदकों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की एवज में पैसा लेते हैं। डीएल ऑनलाइन कराने के बाद कार्यालय में जब आवेदक जाते हैं, तो उनसे पहले ही दलालों की ओर से 1500 से 2000 रुपये तक की मांग की जाती है।

बीते दिनों एआरटीओ कार्यालय परिसर में एक युवक परेशान हाल में मिला। वह बाहर कुछ बुदबुदाते हुए जा रहा था। पूछने पर पहले तो उसने कुछ बोलने इनकार कर दिया, लेकिन दूसरी बार पूछने पर उसने अपनी पीड़ा बताई तो दलालों की कारस्तानी पता चली। पीड़ित के अनुसार, उसका लर्निंग डीएल बन चुका है। दूसरी बार बायोमेट्रिक कराने आया था, एक दलाल मिला, उससे कहा कि 1500 रुपये अंदर देना पड़ेगा, नहीं तो काम नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

उसने बताया कि इतनी रकम नहीं थी, तो अब घर जा रहा हूंं। दूसरी बार रकम लेकर आऊंगा तो काम कराऊंगा। इसी तरह से दूसरा युवक मिला, उससे किसी से फोन कराया था। तो उसका काम बगैर रकम दिए ही हो गया। पीड़ितों की मानें तो रकम दिए बगैर जरूरी काम नहीं होते हैं। अगर कार्यालय के अंदर संबंधित पटल पर अपनी बात कही जाए तो इतने नियम कानून बता दिए जाते हैं कि परेशान होकर लोग लौटने को विवश हो जाते हैं। डीएल बनवाने के अलावा अन्य कार्यों को कराने में दलाल रकम की वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऐसी शिकायत किसी ने की है। नियम के अनुसार काम किए जाते हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-विनय कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed