फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bringing illegal goods affects the country's economy.

Maharajganj News: अवैध सामान लाने से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है असर

Mon, 26 Feb 2024 06:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Feb 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Bringing illegal goods affects the country's economy.
महराजगंज। सिद्धार्थ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रूपनदेही के नेतृत्व में कस्टम शुल्क चोरी और तस्करी रोकने को लेकर वाणिज्य संघ कार्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अवैध व्यापार को रोकने की मांग की गई। उद्योगपतियों ने कहा कि इससे नेपाल की अर्थ व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार की शाम एसोसिएशन जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही के मुख्य पुलिस अधीक्षक (एसपी) रंजीत सिंह राठौड़, सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 27 गण एचवर्ग रूपनदेही के मुख्य सशस्त्र पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद थापा और राष्ट्रीय जांच जिला कार्यालय के मुख्य उप जांच निदेशक हरीश बहादुर बिस्ता से चेंबर कार्यालय में मुलाकात की ।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि अवैध सामान लाने से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है। सुरक्षा एजेंसियों को अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने पर ध्यान देना चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर कुमार श्रेष्ठ ने सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों से चोरी और तस्करी पर नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा, क्योंकि भारत से अवैध आयात के कारण नेपाल के व्यवसायी का व्यापार खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्योग एवं व्यापार के संचालन के लिए शांति एवं सुरक्षा अपरिहार्य है। चेयरमैन श्रेष्ठ ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख पहले से बेहतर काम करेंगे। जिले की स्थिति से अवगत होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने कहा कि उद्योगपतियों और व्यापारियों का समर्थन जरूरी है और वे पहले की तुलना में बेहतर काम करेंगे।


नेपाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की उद्योग समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, लुंबिनी फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद शर्मा, सिद्धार्थ फेडरेशन के महासचिव कृष्ण प्रसाद घिमिरे वाणिज्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed