{"_id":"6a5fc235c8733ee2fc0e47f5","slug":"bright-sunshine-in-the-morning-humidity-eased-by-heavy-afternoon-rain-maharajganj-news-c-206-1-go11002-181744-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुबह खिली धूप, दोपहर झमाझम बारिश से कम हुई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुबह खिली धूप, दोपहर झमाझम बारिश से कम हुई उमस
विज्ञापन
शहर में हुई बारिश।
महराजगंज। मानसूनी सक्रियता के बीच मंगलवार की सुबह धूप खिलने के चलते उमस की अधिकता महसूस की गई, लेकिन दोपहर बाद घिरे बादलों से लगभग एक घंटे से अधिक अच्छी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
मानसूनी सक्रियता के बीच रविवार से शुरू बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार लगभग पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही और अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29 पर एवं न्यूनतम 26 रिकार्ड हुआ। जनपद में सोमवार सुबह 08:30 बजे से मंगलवार सुबह 08:30 बजे के बीच 23.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मंगलवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ होने के कारण धूप थोड़ी तल्ख होने के चलते उमस भरी गर्मी महसूस की गई, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद बारिश का दौर लगभग एक घंटे से अधिक चला जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
मानसूनी बारिश का क्रम आज भी जारी रहने के आसार हैं। 23 के बाद बारिश की मात्रा घट सकती है, लेकिन अभी बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र