फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bridge could not be built in 14 years, three pillars were erected for Rs 99 lakh

Maharajganj News: 14 साल में नहीं बन सका पुल, 99 लाख में खड़े हुए तीन खंभे

Sun, 10 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bridge could not be built in 14 years, three pillars were erected for Rs 99 lakh
महराजगंज। शहर में वर्ष 2009 से बलिया नाले पर बनने वाला पुल अब तक पूरा नहीं हो सका है। करीब साढ़े चार करोड़ की संशोधित बजट की फाइल शासन में धूल फांक रही है। हर बार चुनाव में पुल बनवाने के वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतते ही नेता जी अपने वादे भूल जाते हैं। 99 लाख रुपये खर्च कर पुल के तीन खंभे बनाए गए हैं। पुल बनने से शहर का सुभाष नगर और पड़री मोहल्ला आपस में जुड़ जाता। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बजट मिलने का इंतजार है। अधिकारियों के अनुसार इसके लिए शासन में कई बार पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर में मुख्य रोड बलिया नाले से होकर गुजरता है। इस पर पुल बना है। इसी तरह से सुभाष नगर व पड़री मोहल्ले के जोड़ने के लिए पुल बनाने की योजना धराशायी हो चुकी है। वर्ष 2009 में प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी। उस समय इस पुल को बनाने के लिए स्वीकृति मिली थी। शुरुआत में पुल बनाने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई थी, लेकिन बाद में लोक निर्माण विभाग को सौंप दी गई। लोक निर्माण विभाग ने 99 लाख रुपये खर्च करके पुल के तीन खंभों का निर्माण करा दिया। वक्त गुजरने के साथ ही पुल निर्माण की लागत बढ़ती गई, लेकिन किसी ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी बताते हैं कि समय बीतने के बाद निर्माण की लागत बढ़ी तो प्रोजेक्ट में कुछ बदलाव कर दिया गया, जिससे इसकी लागत बढ़कर करीब साढ़े चार करोड़ हो गई। बजट को फिर से संशोधित किया गया। पूरी फाइल तैयार कर शासन को भेज दी गई। यहीं से व्यवस्था में उदासीनता दिखने लगी। हर बार पत्राचार होता रहा, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में हालत यह है कि फाइल शासन में धूल फांक रही है। अधिकारी भी पत्र भेजकर दायित्व की इतिश्री कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed