फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brazil's maize coming to India via Nepal

Maharajganj News: ब्राजील का मक्का नेपाल से होकर आ रहा भारत

Sat, 27 Apr 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Brazil's maize coming to India via Nepal
-भारत-नेपाल सरहद की पगड़डियों से हो रही मक्के की तस्करी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज/निचलौल। ब्राजील के मक्के को बड़े पैमाने पर तस्करी के माध्यम से नेपाल राष्ट्र के रास्ते भारत लाया जा रहा है। सरहद पर यह काम कैरियर और पिकअप की मदद से हो रहा है। सूत्र बताते हैं की प्रतिदिन नारायणी नदी से सटे पथलहवा और ठूठीबारी क्षेत्र के पगडंडियों से आठ से 10 पिकअप ब्राजील के मक्के की खेप नेपाल से भारत लाया जाता है।

जानकारी के मुताबिक, भारत और नेपाल में मक्के के मूल्य में उतार-चढ़ाव होता रहता है। तस्कर इसका फायदा उठाने से नहीं चूकते हैं। क्योंकि तस्कर रोजाना दिन और रात में सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर अपने करतूत को अंजाम देने में लगे रहते हैं। सरहद पर सख्ती के दौरान तस्कर कैरियर की मदद से साइकिल या बिना नंबर प्लेट की बाइक से मक्के की खेप धीरे-धीरे सरहद पार पहुंचा देते हैं। अगर सुरक्षा एजेंसियों से चूक हुई तो फिर पिकअप से ही मक्के की खेप भारत पहुंचा दी जाती है।
विज्ञापन

सरहद पर इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए तैनात सुरक्षा एजेंसियां मामले से अंजान बनी हैं। तस्कर ब्राजील के मक्के को भारत पहुंचा कर महंगे दामों पर धंधेबाजों के हवाले कर दे रहे हैं। मक्के की तस्करी में कारोबारियों को धंधे से भारी मुनाफा हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक नेपाल में 70 रुपये प्रति किलो की दर से मक्का मिल जाता है। भारत लाने पर इसका मूल्य 90 से 100 रुपये प्रति किलो हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि समय समय पर छापा डालकर बरामदगी की जाती है। सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
---------------------------
सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों की कमजोर पड़ी घेराबंदी
भारत-नेपाल सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम तस्करों को सामान के साथ पकड़ने के लिए घेराबंदी करती है, लेकिन कमजोर घेराबंदी के कारण अधिकांश तस्कर फरार हो जाते है। ऐसे में तस्कर हर बाद अपने मंसूबे में सफल हो जाते हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों का दावा है की भारत-नेपाल सरहद पर अवैध सामानों को बरामद करने के साथ ही टीम तस्करों को पकड़ने का पूरा प्रयास करती है।

----------------------------
केस-1
3 अप्रैल 2024 को निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद पर पिलर संख्या 500/5 के पास से सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप में लदी ब्राजील के मक्के की खेप को बरामद कर लिया। जबकि मौके से तस्कर भाग निकले।
केस-2

16 अप्रैल 2024 को कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे चालीस कड़िया के पास से टीम ने पिकअप पर लदी मक्के की खेप को बरामद कर लिया। तस्कर भागने में सफल रहे।

केस-3

22 मार्च 2024 को भारत नेपाल सरहद पर पिलर संख्या 501/6 के पास से सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर से सूचना 25 बोरी मक्का बरामद की। आरोपी भागने में सफल रहे।

केस-4
19 मार्च 2024 को निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद पर पिलर संख्या 501/6 के पास से सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 8 बोरी मक्का बरामद की थी। जबकि मौके से आरोपी भाग निकले।
------------------------

सामान पकड़ने पर टीम से भिड़ जाते हैं तस्कर
10 दिसंबर 2020 को निचलौल कस्टम टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिकअप लदी मक्का को निचलौल ब्लॉक गेट के सामने पकड़ लिया था। इसकी सूचना तस्करों को लगी तो वह आक्रोशित हो उठे। फिर तस्कर गोलबंद होकर कस्टम कार्यालय पहुंच गए और मक्का लदा पिकअप छुड़ाने के लिए कर्मियों से दुर्व्यहार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed