फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brazen criminals: Woman held hostage at knifepoint, jewellery worth 3 lakh looted.

बेखौफ बदमाश : चाकू की नोक पर महिला को बंधक बनाया, तीन लाख के जेवरात लूटे

Wed, 22 Jul 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Brazen criminals: Woman held hostage at knifepoint, jewellery worth 3 lakh looted.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार देर रात चार बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाशों ने तीन वर्षीय बेटी के साथ सो रही महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाया और अलमारी में रखे करीब तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस, एसओजी, स्वाट और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, माधोपुर निवासी रामदरश के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे अवधेश और उमेश गाजियाबाद में रहते हैं, जबकि छोटा बेटा अखिलेश अपनी पत्नी महिमा और तीन वर्षीय बेटी क्यारा के साथ गांव में रहकर परिवार की देखभाल करता है। अखिलेश गाजियाबाद का काम ऑनलाइन संभालने के साथ ही परतावल में कपड़े की दुकान भी चलाता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह शनिवार को किसी काम से गाजियाबाद गया था। सोमवार रात भोजन के बाद महिमा अपनी बेटी के साथ कमरे में सो गई थीं, जबकि उनके करीब 70 वर्षीय ससुर बरामदे के कमरे में सो रहे थे। महिमा के अनुसार रात करीब एक बजे बर्तनों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। दरवाजा खोलते ही बाहर मौजूद चार बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बदमाशों ने उनसे अलमारी खुलवाई और उसमें रखे सोने का हार, चेन, अंगूठियां समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवरात निकलवा लिए। वारदात के बाद चारों आरोपी फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिमा ने सबसे पहले गाजियाबाद में मौजूद अपने पति अखिलेश को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने अपने चचेरे भाई को सूचना दी, जिसने तत्काल पुलिस को घटना से अवगत कराया।


सूचना मिलते ही श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसओजी, स्वाट और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस तकनीकी और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed