फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Boxing players will get convenience after improving the system

Maharajganj News: व्यवस्था में सुधार के बाद बाक्सिंग खिलाड़ियों को मिलेगी सहूलियत

Tue, 13 Aug 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Boxing players will get convenience after improving the system
महराजगंज। जनपद के क्रीड़ागन में घास और पानी से घिरा बाक्सिंग हॉल बदहाल है। बाक्सिंग के खिलाड़ियों को लंबे समय से प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। उप क्रीड़ाधिकारी एवं बाक्सिंग प्रशिक्षक धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि बारिश के कारण स्टेडियम में पानी लग गया और बाक्सिंग रिंग खराब होने के कारण खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना संभव नहीं था। जिलाधिकारी से वार्ता हुई है और बारिश का पानी भी हट रहा है जल्द बाक्सिंग समेत सभी खेल शुरू करा दिया जाएगा। स्टेडियम में बाक्सिंग के 25 खिलाड़ी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

जनपद में खेल की स्थिति अच्छी नहीं है। कोई खिलाड़ी नहीं आता है आए भी कैसे। बारिश के कारण स्टेडियम में जलभराव की स्थिति थी। हालांकि बारिश रूकने के बाद अब स्टेडियम से पानी हटने लगा है। स्टेडियम में घास की छंटाई और पानी सूखने के बाद बाक्सिंग का खेल शुरू हो पाएगा ऐसी उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन

जब तक बाक्सिंग रिंग नहीं बनता और हाल में शेड नहीं पड़ता तब तक प्रशिक्षण देना संभव नहीं लगता है। खेलो इंडिया के तहत बाक्सिंग प्रशिक्षण के लिए 25 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि बारिश के कारण स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा था। अब स्टेडियम में बारिश का पानी हटने लगा है। बाक्सिंग रिंग और शेड सही कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed