{"_id":"612149dd8ebc3e31e62f71ff","slug":"border-seel-since-17-month-bussiness-loss-maharajganj-news-gkp40632567","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा सील होने के कारण राखी का कारोबार हुआ चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा सील होने के कारण राखी का कारोबार हुआ चौपट
विज्ञापन
17 माह से भारत-नेपाल सीमा सील, राखी का कारोबार प्रभावित
सोनौली (महराजगंज )। कोविड के कारण भारत-नेपाल सीमा पिछले 17 महीने से बंद है। पैदल आवाजाही कुछ शर्तों पर है जिस के कारण भारत-नेपाल के लोग अपने रिश्तेदारी में नहीं आ जा नहीं पा रहे हैं। वहीं, नेपाली ग्राहकों की कमी के कारण इस बार सीमावर्ती क्षेत्र में राखी के कारोबारी निराश हैं।
सोनौली में राखी पर्व पर करीब 50 दुकानें राखी बेचने के लिए लगती थीं। लाखों का रोजाना का कारोबार करीब एक सप्ताह में होता था पर इस बार चंद दुकानें ही लगी हैं। कारोबारी सूरज मद्धेशिया, मुस्ताक, रामजी ने बताया कि भारतीय राखियों की बहुत मांग नेपाल में थी। ग्राहक इस बार आ नहीं पा रहे हैं जिससे उन्हें बहुत नुकसान हुआ है।
गोरखपुर, बनारस, कोलकाता व दिल्ली से लाखों रुपये का सामान मंगाया जाता था लेकिन इस बार किसी ने राखी नहीं मंगवाई। वहीं, जनरल स्टोर और मिठाई की दुकानों की बिक्री न के बराबर है। व्यापारी मोहन शेरवानी ने बताया कि मिठाई, पनीर, मावा, ड्राई फ्रूट, खोवा की बहुत मांग होती थी लेकिन इस बार सब फीका है। फूल विक्रेता रामचंद्र सैनी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर नेपाल में माला की बहुत मांग होती थी। बनारस के कारोबारी फूलों की मांग पूरी नहीं कर पाते थे। वहीं, कोरोना के कारण आर्थिक स्थिति खराब होती चली जा रही है।
विज्ञापन
भाई-बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज
महराजगंज। जनपद में रक्षाबंधन पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, बहनों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। इससे रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर शहर से लेकर गांव के चौराहे तक रक्षाबंधन एवं मिठाई खरीदने की होड़ लगी रही। शहर में मऊपाकड़, सिनेमा रोड, फरेंदा रोड समेत अन्य स्थानों पर दुकानें सजी रहीं जहां लोगों ने खरीदारी की।
राजीवनगर की संध्या, जया कसौधन व शास्त्रीनगर की प्रतिमा ने रक्षाबंधन पर रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात के लिए प्रसन्नता जाहिर की है। जिले में फरेंदा, बृजमनगंज, घुघली, परतावल, सिसवां, निचलौल, चौक बाजार, पनियरा, मिठौरा, सिंदुरियां, ठूठीबारी, बरगदवां समेत अन्य स्थानों पर दुकानें सजी रहीं। जहां बहनों ने खरीदारी की। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानों के अलावा मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी बधाई संदेश देने का क्रम शुरू हो गया। बहनें भी भाइयों के घर राखी बांधने के लिए पहले चल दी हैं।
आचार्य दीवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि श्रावणी पर्व पर किए जाने वाले रक्षा विधान में वैदिक एवं पौराणिक मंत्रों से अभिमंत्रित किया जाने वाला मात्र तीन धागों का समूह ही नहीं है अपितु इस में आत्मरक्षा, धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा के तीनों सूत्र संकल्पबद्ध होते हैं। इस दिन बहनें भी अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती है और उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त रविवार को पूरे दिन मनाया जाएगा।
किस रंग का रक्षा सूत्र बांधें
मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषी आचार्य दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वाले भाई के लिए लाल रंग का रक्षा सूत्र, वृष राशि चमकीले रंग का, मिथुन राशि हरे रंग का, कर्क राशि क्रीम कलर का, सिंह राशि लाल रंग का, कन्या राशि हरे रंग का, तुला राशि चमकीले रंग का, वृश्चिक राशि लाल रंग का धनु राशि पीले रंग का मकर और कुंभ राशि भूरे रंग का तथा मीन राशि वाले भाइयों के लिए पीले रंग का रक्षा सूत्र बांधना चाहिए।