फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   indo-nepal sonauli border seal from 11 to 13 may

महराजगंज: 11 से 13 मई तक सील रहेगी भारत-नेपाल सोनौली सीमा, पड़ोसी देश में निकाय चुनाव के कारण लिया फैसला

Tue, 10 May 2022 09:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2022 09:53 AM IST
सार

पिछले दिनों भारत और नेपाल के अधिकारियों ने निर्णय लिया कि मतदान के 72 घंटे तक सीमा सील रहेगी। जिसमें वाहनों का आवागमन ठप रहेगा। पर्यटकों के नेपाल प्रवेश पर रोक रहेगी। उधर, नेपाली प्रशासन ने सीमा पार बेलहिया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
indo-nepal sonauli border seal from 11 to 13 may
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में शुक्रवार को स्थानीय निकाय का मतदान है। इसे देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर 11 मई से लेकर 13 मई तक सील रहेगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों भारत और नेपाल के अधिकारियों ने निर्णय लिया कि मतदान के 72 घंटे तक सीमा सील रहेगी। जिसमें वाहनों का आवागमन ठप रहेगा। पर्यटकों के नेपाल प्रवेश पर रोक रहेगी। उधर, नेपाली प्रशासन ने सीमा पार बेलहिया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच तेज कर दी है।

रूपनदेही जिले के डीएम ऋषि राम तिवारी ने बताया कि 10 मई की रात 12 बजे से 13 मई रात 12 बजे तक भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी। नेपाल में निकाय चुनाव के कारण यह व्यवस्था की गईं है। सीमा सील होने के समय सिर्फ पेट्रोलियम गाड़ियों को प्रवेश मिलेगा। इसके साथ इमरजेंसी सेवा भी खुली रहेगी। मालवाहक, पर्यटकों और आमजन के आने-जाने पर रोक है। नेपाल में एक साथ प्रमुख, उपप्रमुख, वार्ड अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए 753 स्थानीय स्तरों पर चुनाव होंगे।

विज्ञापन

नेपाल में सभी घरेलू उड़ानें बंद

सोनौली। नेपाल में 13 मई को मतदान है। इसे देखते हुए घरेलू उड़ानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। नेपाल एयरलाइंस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता योगराज कंदेल शर्मा ने एक बयान जारी कर बताया कि एसोसिएशन से संबद्ध सभी एयरलाइंस ने बचाव, मानवीय सहायता और सरकार द्वारा निर्देशित उड़ानों को छोड़कर सभी उड़ानों को निलंबित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed