फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   border per choksi

लाकडाउन के दौरान घुसपैठ को लेकर सरहद पर चौकसी

Thu, 16 Apr 2020 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
border per choksi
नेपाली सीमा में बनाई गई अस्थायी चौकी के पास गश्त करते जवान। - फोटो : MAHARAJGANJ
लॉकडाउन के दौरान घुसपैठ को लेकर सरहद पर चौकसी
विज्ञापन

दोनों देशों की पुलिस चौबीस घंटे कर रही गश्त
सोनौली(महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा पर लॉकडाउन के दौरान दोनों देशों की तरफ से नागरिकों के घुसपैठ को लेकर भारत एवं नेपाल की एसएसबी पुलिस सतर्कता बरत रही है। चौबीस घंटे नेपाल के जवान पगडंडियों पर गश्त कर रहे हैं। इसी तरह भारतीय सुरक्षा कर्मी भी सीमा पर निगरानी तेज कर दी है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए भारत में 3 मई तो नेपाल में 28 अप्रैल तक लॉकडाउन है। भारत और नेपाल की सभी सीमा सील है। आवागमन ठप है। केवल अति आवश्यक सामान ले जाने वाले ट्रकों को छोड़कर कोई भी वाहन चलने पर नेपाल में रोक है।
नेपाल प्रशासन ने रूपनदेही, नवलपरासी और कपिलवस्तु जिले की सभी प्रमुख नाको सहित 327 पगडंडियों पर सशस्त्र पुलिस को तैनात किया है। इसके साथ ही अवैध रूप से घुसपैठ रोकने के लिए 288 अस्थायी चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां दो जवान चौबीस घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रूपनदेही सशस्त्र पुलिस के डीएसपी मान बहादुर शाही ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर तीनों जिले के हर एक नाको पर अस्थायी चेक पोस्ट बना कर जवान निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही पगडंडियों और नदी किनारे चौबीस घंटे गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में नदी के रास्ते घुसपैठ करते पांच पकड़े गए
भारत नेपाल सीमा सोनौली के नदी किनारे श्याम काट के रास्ते लॉकडाउन के दौरान अवैध रास्ते का प्रयोग कर भारत में प्रवेश कर रहे पांच भारतीय नागरिकों को एसएसबी ने गश्त के दौरान पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बुधवार की रात गश्त के दौरान एसएसबी ने नदी के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे पांच भारतीय नागरिकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि दो युवक अड्डा बाजार और तीन बरेली जिले के रहने वाले हैं। यह नेपाल में नौकरी करते थे। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद सभी क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed