फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   border area road illigal

Maharajganj News: चीनी, चावल की तस्करी के लिए मुफीद बनी सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडी

Thu, 20 Apr 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
border area road illigal
सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडी ।संवाद
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में पगडंडी तस्करी के मुफीद है। तस्कर आसानी से सामान सरहद पार करा देते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों की सख्ती के कारण अक्सर सामान की बरामदगी होती है। चावल, चीनी, गेहूं आदि की बरामदगी तस्करों की सक्रियता को दर्शाने के लिए काफी है। नियम के अनुसार बरामद सामान का शुल्क जमा करने के बाद छूट जाता है। बीते वर्ष 2022 में कस्टम ने करीब 50 लाख राजस्व की वसूली की है।
विज्ञापन

जनपद से लगे सीमावर्ती गांव से होकर चावल, चीनी, गेहूं आदि नेपाल ले जाने की कोशिश में तस्कर जुटे हैं। सुरक्षा कर्मियों की चौकसी के कारण सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर पकड़ लिए जाते हैं। कुछ तो सुरक्षा कर्मियों की नजरों से बचते हुए सरहद पार हो जाते हैं। सीमावर्ती थाना कोल्हुई, नौतनवां, सोनौली, परसा मलिक, ठूठीबारी और निचलौल से हर माह एसएसबी पुलिस और कस्टम सामानों को बरामद कर सीज कर देती है। भारत सरकार ने पिछले वर्ष मई माह से गेहूं नेपाल भेजने पर रोक लगा दिया है।
विज्ञापन

सितंबर माह में चावल के निर्यात पर 20 प्रतिशत ड्यूटी के बाद सीमावर्ती क्षेत्र से नेपाल के लिए खाद्यान्य की तस्करी बढ़ गई है। वर्ष 2022 और 2023 में बरामदगी से तस्करों की सक्रियता के बारे में पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कब कहां किसान, गेहूं, चीनी और चावल बरामद हुआ
----------
-10 मार्च 2022 को 29 बोरी चीनी गेहूं और चावल सोनौली कोतवाली सुंडी गांव
-10 अप्रैल 2022 को 17 बोरी चीनी खनुवा गांव
-9 नवंबर 2022 को 80 बोरी गेहूं छापेमारी कर शेख फरेंदा गांव
- 22 नवंबर 2022 को 26 बोरी गेहूं मर्यादपुर परसा मलिक
- 14 अक्तूबर 2022 को 20 बोरी चावल जोगियाबारी कोल्हुई
- 14 अक्तूबर 2022 को 5 बोरी गेहूं जोगियाबारी कोल्हुई
--9 अक्तूबर 2022 को 61 बोरी गेहूं कुरहवा खुर्द नौतनवां
--8 अक्तूबर 2022 को 80 बोरी चावल कुरहवा खुर्द नौतनवां
--8 अक्तूबर 2022 को 62 बोरी गेहूं कुरहवा खुर्द गांव नौतनवां
- 10 जनवरी 2023 को 6 बोरी गेहूं जसवल गांव सोनौली
-3 जनवरी 2023 को 50 बोरी गेहूं एसएसबी रोड सोनौली
-8 अप्रैल 2023 को 52 बोरी गेहूं बैकुंठपुर परसा मलिक
-17 फरवरी 2023 को 13 बोरी गेहूं श्याम काट सोनौली
- 15 फरवरी 2023 को 200 बोरी गेहूं कोंधुसरी गांव सोनौली
- 8 फरवरी 2023 को 156 बोरी मुडिला गांव नौतनवां
--------------------
बरामद समान को सीज कर संबंधित व्यक्ति को आने के बाद नियमानुसार सामान को देखते हुए दस हजार की पेनाल्टी और 25 प्रतिशत फाइन जमा कराकर समान छोड़ दिया किया जाता है। कस्टम के नियमानुसार सभी जरूरी कार्रवाई की जाती है।
-एसके पटेल, कस्टम अधीक्षक, सोनौली
--------------------
भारत नेपाल के सीमावर्ती प्रमुख थाने
महराजगंज जिले से लगा नेपाल का प्रमुख जिला रूपनदेही है। नेपाल के नवलपरासी जिले के कुछ थाने महराजगंज जनपद की सीमा से लगे हैं। इन्हीं रास्तों से होकर आसानी से नेपाल में प्रवेश कर जाते हैं। इन रास्तों पर सुरक्षा कर्मी निगरानी करते रहते हैं।
-------------------------------------
बॉर्डर आउट पोस्ट के जरिए सीमावर्ती क्षेत्र की निगहबानी
महराजगंज जिले से लगी भारत नेपाल सीमा 84 किलोमीटर खुली है। सीमा में करीब 98 पगडंडिया हैं। नौ सीमा चौकी के साथ 10 बॉर्डर आउट पोस्ट चौकी स्थापित है, इनके जरिए निगहबानी होती। सूत्र बताते हैं पगडंडियों में सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर और झुलनीपुर नदी के रास्तों का प्रयोग तस्कर करते हैं।

------------------------
सीमावर्ती क्षेत्र में खाद्यान्न ही नहीं उर्वरक भी होता बरामद
तीन फरवरी 2022 को निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर के निकट गन्ने की खेत से पुलिस ने पांच बोरी यूरिया खाद बरामद की थी। 21 दिसंबर 2022 को भारत नेपाल बॉर्डर के निकट स्थित केले के खेत से पुलिस ने छह बोरी यूरिया खाद बरामद किया था। 14 दिसंबर 2022 को निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से सटे झुलनीपुर से बहुआर कला गांव के लाइन टोला की ओर जाने वाले सड़क के किनारे गन्ने के खेत में छिपा कर रखी गई 12 बोरी यूरिया खाद को पुलिस ने बरामद किया था। 4 दिसंबर 2022 को भारत नेपाल बॉर्डर से सटे शितलापुर खेसरहा फॉर्म के निकट से बाइक पर लदी तीन बोरी यूरिया खाद को पुलिस ने बरामद किया था। 26 नवंबर 2022को निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर कला के लाइन टोला के निकट से पांच बोरी यूरिया खाद पुलिस ने बरामद किया था। 25 नवंबर 2022 को निचलौल थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल बॉर्डर के निकट गन्ने की खेत से पुलिस ने नौ बोरी अवैध यूरिया खाद बरामद की थी। 24 अक्तूबर 2022 को एसडीएम और पुलिस ने भारत नेपाल बॉर्डर से सटे गांव शितलापुर खेसरहा में छापा मारकर 440 बोरी यूरिया खाद बरामद की थी। 15 जून 2022 को भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और कस्टम ने 63 बोरी यूरिया खाद बरामद किया था। 4 जून 2022 को भारत नेपाल बॉर्डर से सटे रेंगहिया गांव निकट से पुलिस ने पिकअप पर लदी 35 बोरी यूरिया खाद बरामद किया था।17 जनवरी 2023 को भारत नेपाल बॉर्डर पर सोनौली पुलिस ने 10 बोरी यूरिया खाद के साथ आरोपी नरेश गुप्ता निवासी गौतमबुद्धनगर वार्ड नवंबर 14 थाना नौतनवां और मदन साहनी निवासी सिंहपुर थाना सोनौली को पकड़ा था।
---------------
क्षेत्र में पुलिस हमेशा सतर्क रहती है। चौकन्ना रहने के कारण सीमा पार करने से पहले की दबोच लिए जाते हैं। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की जाती है। सूर्यबली मौर्य, क्षेत्राधिकारी, निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed