{"_id":"61a50f897b42f17084549bed","slug":"bora-are-not-available-in-center-maharajganj-news-gkp418099590","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर बोरा नहीं, तौल कराने के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर बोरा नहीं, तौल कराने के लिए किसान परेशान
विज्ञापन

मिठौरा (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा जगदौर धान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों को आनलाइन और बोरे की समस्या आड़े आ रही है। किसानों की समस्याओं पर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। बोरा नहीं रहने पर किसान तौल कराने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
जगदौर धान क्रय केंद्र पर जिला सहकारी फेडरेशन पर क्रय केंद्र प्रभारी राज मंगल यादव ने बताया कि पांच क्विंटल छह किलोग्राम धान की खरीद की जा चुकी है। धान बेचने के लिए मिठौरा से आए किसान कन्हैया का कहना है कि पंद्रह क्विंटल धान क्रय कराना था लेकिन बोरी उपलब्ध नहीं होने के कारण तीन दिनों से धान क्रय के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहा हूं।
जगदौर स्थित धान क्रय केंद्र मिठौरा प्रथम और मिठौरा द्वितीय पर खाद्य, रसद विभाग सोमवार पर दो ट्राली धान क्रय के लिया लाया गया था। क्रय केंद्र प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि धान क्रय केन्द्र मिठौरा प्रथम पर आठ सौ तेरह क्विंटल बीस किलोग्राम और धान क्रय केंद्र मिठौरा द्वितीय पर आठ सौ अठासी क्विंटल अठाइस किलोग्राम धान की खरीद 29 नवंबर तक हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को क्रय केंद्र पर एक दर्जन किसान धान बेचने के लिए अपने नंबर की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। नमी मापक मशीन से धान की नमी को मापा जा रहा था। केंद्र पर पचमा के योगेंद्र मिश्र और हरपुर कला के शैलेन्द्र पांडेय ट्राली से धान बेचने के लिए आए थे। क्रय केंद्र पर देउरवा के किसान ललन पटेल, मिठौरा के किसान गुड्डू यादव, राजकुमार ने बताया कि धान बेचने के लिए आनलाइन की समस्या आड़े आ रही है। किसी तरह आनलाइन तो हो जा रहा है लेकिन नाम सत्यापन के लिए तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है। तब धान का विक्रय हो पा रहा है। धान क्रय केंद्र प्रभारी कमलेश यादव का कहना है कि हमारे यहां किसी प्रकार की समस्या नहीं है। नमी मापक यंत्र से 17 प्रतिशत तक नमी होने पर धान की खरीद की जा रही है।