फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Booking of vehicles for weddings at exorbitant prices

Maharajganj News: शादियों के लिए मुंह मांगे दाम पर हो रही गाड़ियों की बुकिंग

Sat, 27 Apr 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Booking of vehicles for weddings at exorbitant prices
-3,500 से 4,000 रुपये के बीच रकम ली जा रही, ट्रैवेल एजेंसी संचालक भी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। 10 से 18 जुलाई तक लगन तेज है। गाड़ियों की बुकिंग के लिए मारामारी मची है। वाहन मालिक 3,500 से 4,000 रुपये ले रहे हैं। तेल का दाम अलग से देना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को लगन अधिक होने के कारण गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। 2,000 से 2,200 रुपये में बुक होने वाली गाड़ियों का दाम मनमाना लिया जा रहा है। मांग बढ़ने पर 3500 से 4000 रुपये के बीच रकम ली जा रही है। इसके अलावा तेल अगल से लिया जा रहा है। रकम भी ग्राहक देखकर मांग की जा रही है।
विज्ञापन

बरवाराजा गांव के अभिषेक ने बताया कि जुलाई के लिए गाड़ी की बुकिंग कराने के लिए गया था तो पहले कहीं गाड़ी खाली नहीं मिली। दो जगह खाली मिली तो ज्यादा रेट मांगा जा रहा था। 4000 रुपये के अलावा तेल की मांग की जा रही है। वहीं विस्मिल नगर के रमेश कहते हैं कि दोस्त की शादी में परिवार के साथ जाना है। बुकिंग के लिए गाड़ी नहीं मिल रही है। अब गाड़ी की व्यवस्था नहीं होगी तो बाइक से ही जाना पडे़गा। लगन में गाड़ियों की मांग बढ़ने से समस्या हो रही है। बुकिंग के लिए कोई रेट निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैवेल एंजेंसी के मालिक मिंटू ने बताया कि लगन में गाड़ियों की मांग अधिक है। लोगों की मांग पूरी करने के लिए बाहर से गाड़ियों का मंगाया जा रहा है। इसके बाद भी गाडियां कम पड़ जा रहा है। वहीं विजय कुमार कहते हैं कि एक ही समय में अधिक लोगों को गाड़ी उपलब्ध कराना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed