{"_id":"627c94cfe751211507090054","slug":"bomb-blast-in-butwal-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में धमाका: बुटवल में बम विस्फोट, दहशत फैलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में धमाका: बुटवल में बम विस्फोट, दहशत फैलाने की कोशिश
Thu, 12 May 2022 10:32 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 May 2022 10:32 AM IST
सार
बुटवल क्षेत्र पुलिस कार्यालय के डीएसपी धाग बहादुर केसी ने बताया कि बुटवल के मिलनचौक में हुए बम विस्फोट में सीपीएन-माओवादी का एक पत्रक मिला है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नेपाल में विस्फोट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल के बुटवल कस्बे में बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने मिलनचौक के पास बम विस्फोट किया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार देर रात बुटवल के मिलनचौक में हुए बम विस्फोट स्थल के पास सीपीएन-माओवादी का एक पत्रक मिला है। बम विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। विस्फोट से बी 11 रेस्तरां की खिड़की के शीशे टूट गए और पश्चिमी निर्माण सामग्री केंद्र के दो शटरों में छेद हुआ है।
विज्ञापन
बुटवल क्षेत्र पुलिस कार्यालय के डीएसपी धाग बहादुर केसी ने बताया कि बुटवल के मिलनचौक में हुए बम विस्फोट में सीपीएन-माओवादी का एक पत्रक मिला है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन