फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of missing person found in canal

Maharajganj News: नहर में मिला गुमशुदा व्यक्ति का शव

Tue, 07 Jan 2025 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 Jan 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Body of missing person found in canal
भिटौली। क्षेत्र के अमवा भैंसी के पास नारायणी नहर में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गुमशुदा व्यक्ति का शव मिला। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सेमरा राजा निवासी गिरीश 31 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे सिवान में निकले थे, लेकिन देर शाम तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बहू गुंजा देवी ने भिटौली थाने में लापता होने के तीन दिन बाद गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। मंगलवार को अमवा भैंसी के समीप नारायणी नहर में एक व्यक्ति का शव राहगीरों ने देखा। लोगों के शोर मचाने पर वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर भिटौली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने में जुट गई। पुलिस की सूचना पर गुमशुदा व्यक्ति के परिजन भी वहां पहुंचे तथा शव की शिनाख्त गिरीश के रूप में की। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने तहरीर के अनुसार कार्रवाई करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed