फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of missing elderly man found in pond near Kharihaniya embankment.

Maharajganj News: खरिहनिया बंधे के पास तालाब में मिला लापता वृद्ध का शव

Wed, 24 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Body of missing elderly man found in pond near Kharihaniya embankment.
धानी बाजार। मंगलवार की देर शाम बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हथिगढ़वा के टोला खरिहनिया में लापता वृद्ध का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले रविवार को ग्राम सभा हथिगढ़वा निवासी पूर्व प्रधान अदालत सहानी के पुत्र महेंद्र साहनी की शादी धूमधाम से संपन्न हुई थी। बारात से लौटने के बाद महेंद्र को पता चला कि उनके चाचा नरेश साहनी (60) घर पर नहीं हैं। सोमवार को उनकी काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई पता नहीं चल पाया तो मंगलवार को परिजनों ने बृजमनगंज थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। मंगलवार की देर शाम के जंगल की ओर से लौट रहे कुछ लोगों ने खरिहनिया गांव के पास तालाब में एक शव उतराया देखा। स्थानीय ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त नरेश के रूप में किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष बृजमनगंज तारकेश्वर वर्मा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed