फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of married woman found hanging from ceiling fan in room after quarrel with husband.

Maharajganj News: पति से झगड़े के बाद कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 24 Jun 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from ceiling fan in room after quarrel with husband.
परतावल मृतका वंदना के रोते बिलखते परिजन। 
पीड़ित पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपार कोठी गांव की अनुसूचित बस्ती में मंगलवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में वंदना का शव घर के अंदर पंखे की कुंडी से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वंदना के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जंगल पकड़ी, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर निवासी वंदना (25) की शादी चार साल पहले बांसपार गोठी निवासी अच्छेलाल के साथ हुई थी। उसकी एक तीन वर्षीय पुत्री भी है। बताया जा रहा है कि पति से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। मंगलवार दोपहर घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वंदना का पति और सास घर पर नहीं हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर करीब तीन बजे वंदना के पिता चंद्रिका निवासी जंगल पकड़ी, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब एक बजे घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि दहेज उत्पीड़न के चलते उनकी बेटी की मौत हुई है। मायके पक्ष का कहना है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ सदस्य घर छोड़कर चले गए, जिससे उनका संदेह और गहरा गया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची।

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे पीआरवी 112 के माध्यम से सूचना मिली कि बांसपार कोठी गांव में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया गया है।

प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के पति अच्छेलाल और उसकी सास घटना के बाद घर पर नहीं मिले हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर मौजूद हैं। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed