संदिग्ध मौत: पति बाजार गया था, घर पर फंदे से झूलते मां को देखकर चिल्लाई बेटी- जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा नंबर एक निवासी पूजा चौधरी (28) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। शव को झूलते सबसे पहले मृतका की बेटी ने देखा और फिर घर में शोर मचाकर हल्ला किया। आवाज सुनकर घर के और लोग के साथ आसपास के लोग जुटे और महिला को फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव महुअवा नंबर एक टोला गोपलापुर में सोमवार को देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिजन शव फंदे से उतार कर इलाज के लिए नौतनवा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची खोरिया बाजार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर सीओ बसंत सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल भी मृतका के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की।
जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा नंबर एक निवासी पूजा चौधरी (28) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। शव को झूलते सबसे पहले मृतका की बेटी ने देखा और फिर घर में शोर मचाकर हल्ला किया।
आवाज सुनकर घर के और लोग के साथ आसपास के लोग जुटे और महिला को फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन वहां से शव को घर ले आए। इसी बीच किसी ने मृतका के मायके में फोन कर सूचना दे दी।
मौत की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता राधेश्याम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।