{"_id":"69e29c611ca28e61360da284","slug":"body-of-a-youth-found-cut-into-pieces-on-the-railway-track-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-175546-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में कटा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में कटा मिला युवक का शव
विज्ञापन
काफी देर तक युवक की नहीं हो सकी पहचान
फरेंदा। बृजमनगंज के बरगदवां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर शव की पहचान करने में जुट गए। काफी देर तक युवक की पहचान नहीं हो सकी।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बरगदवा के समीप सुबह आठ बजे के करीब रेलवे के की मैन ने शव को देखकर कंट्रोल रूम को सूचित किया। युवक का शव कई टुकड़ों में कटा हुआ था। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत का मामला लग रहा है। घटना की जानकारी होते ही अगल-बगल के कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ व स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।