फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Board exam: Five zonal officers, 14 sector magistrates will monitor

बोर्ड परीक्षा : पांच जोनल अधिकारी, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

Mon, 19 Feb 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Feb 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Board exam: Five zonal officers, 14 sector magistrates will monitor
महराजगंज। बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका के बाद प्रश्न पत्र वितरण शुरू कर दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र व कापियां पहुंचा दी गई हैं। इनको कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। नकल विहीन परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भी आ चुकी हैं। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिले में पांच जोनल अधिकारी, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह सचल दल, 1823 कक्ष निरीक्षक और 109 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट पर आठ से दस परीक्षा केंद्रों की जांच करने की जिम्मेदारी होगी। तीसरी नजर के तौर पर केंद्रों पर लगाए गए उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे परीक्षार्थियों की हर गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने में मात्र दो दिन रह गया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने नकल विहीन परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को पांच जोन में बांटा गया है। एक जोन में करीब 20 से 25 परीक्षा केंद्र है। जिनको जांच के लिए तहसील और खंड स्तर के अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट के तौर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि पेपर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया जा रहा है। कापियां लगभग सभी केंद्रों पर भेज दी गई है। दो दिनों तक सभी केंद्रों पर शील बंद प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे ताकि समय से परीक्षा शुरू कराई जा सके।


परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक उपचार की होगी व्यवस्था

महराजगंज। जिले में 22 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अगल-बगल पूर्णतया साफ-सफाई रखी जाएगी। केंद्रों का सैनिटाइजेशन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्र के नजदीक स्थित स्वास्थ्य केंद्रों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed