फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Board Exam: 31 CCTV cameras damaged, trial could not be conducted

बोर्ड परीक्षा : 31 सीसीटीवी कैमरे खराब, नहीं हो सका ट्रॉयल

Mon, 19 Feb 2024 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Feb 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: 31 CCTV cameras damaged, trial could not be conducted
महराजगंज। जिले में 109 परीक्षा केंद्र बने हैं। इसमें 31 केंद्रों पर ऑनलाइन मानीटरिंग के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर खराब हैं। इससे वह कंट्रोल रूम से नहीं जुड़ सके हैं। जबकि 22 से परीक्षा शुरू होनी है। परीक्षा शुरू होने से पहले इन कैमरों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के एसएजे इंटर कॉलेज आनंदनगर, एमपी इंटर कॉलेज बरगदवां, महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर एकडंगा, शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली, एमबी इंटर कॉलेज अड्डा बाजार, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज महराजगंज, इंटर कॉलेज बहदुरी बाजार, इंटर कॉलेज कोटा मुकुंदपुर, किसान इंटर कॉलेज धनगडी मुडेरी, पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज लेहडा, टैगोर इंटर कॉलेज खुटहां, कन्या इंटर कॉलेज भिटौली, विपी त्रिपाठी इंटर कॉलेज गोडधोवा इंटर कॉलेज मिठौरा बाजार, एसबीएन इंटर कॉलेज ठूठीबारी, राजकीय इंटर कॉलेज बंजरहा बृजमनगंज, एसएसएम इंटर कॉलेज नौतनवा, बेलवा टीकर, विश्वनाथपुर घुघली, कलावती देवी इंटर कॉलेज गडौरा, आदर्श इंटर कॉलेज बरगदवा, इंटर कॉलेज पिपरा सिसवा बाजार, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंदुरिया, चौथी चौधरी इंटर कॉलेज नौतनवा, राजकीय इंटर कॉलेज नौनिया निचलौल में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण व दृश्यता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाए और उसे लगातार चालू रखें। नकलविहीन परीक्षा कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed