फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BMT Lion won the match by defeating RK Academy

Maharajganj News: आरके एकेडमी को हरा बीएमटी लायन ने जीता मुकाबला

Fri, 07 Jul 2023 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
BMT Lion won the match by defeating RK Academy
आरके एकेडमी को हरा बीएमटी लायन ने जीता मुकाबला
फोटो
विज्ञापन

- स्टेडियम में हुए मुकाबले में लायन टीम ने नौ विकेट से जीता मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट के मुकाबले में बीएमटी लायन की टीम ने आरके एकेडमी हरपुर की टीम को नौ विकेट से हरा दिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लायन टीम के कृष्णा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरके एकेडमी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 92 रन बनाए। जिसमें विशाल पटेल ने 21, आदित्य वर्मा ने 19 और प्रद्युमन ने 15 रन बनाए। बीएमटी लायन की तरफ से करण व मयंक ने एक-एक व कृष्णा ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बीएमटी लायन की टीम ने एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से आदित्य यादव ने 42, सौरभ कुमार ने 29 व दिव्यांश ने 12 रन बनाए। आरके टीम की ओर से मुकेश ने एक विकेट लिया। लायन की ओर से बेहतर गेंदबाजी करने वाले कृष्णा को प्रशिक्षक अतुल मणि ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed