{"_id":"66fc7e381d5137c8b10dae54","slug":"blows-of-windgroomgroomgroom-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132655-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हवा के झोंके...संवार लूं.. संवार लूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हवा के झोंके...संवार लूं.. संवार लूं...
Wed, 02 Oct 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महोत्सव की पहली स्टार नाइट बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर आयोजन में चार चांद लगा दिया। देर रात तक महोत्सव स्थल पर न सिर्फ सुरों की महफिल सजी रहीं बल्कि दर्शक दीर्घा से तालियों की गूंज दर्शकों का उत्साह बयान करती रही।
मंच पर पहुंचते ही उन्होंने महराजगंज वासियों से उनकी कुशलता पूछी प्रति उत्तर पाकर हर्ष व्यक्त किया। चर्चित गीत हवा के झोंके...संवार लूं.. संवार लूं.. से शुरू की। दूसरा गीत तेरी झूठी बातें.. प्रस्तुत कर महफ़िल लूट ली। ये मोह मोह के धागे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।
लौंग भरे लश्कारे गाने पर लोगों ने तालियाें की गूंज से उत्साहवर्धन किया। कोई मैनू ना रोके.. के अलावा अन्य गीतों को प्रस्तुत किया। जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा ''दयालु, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सैंया मिले लरकैयां मैं का करूं....
महराजगंज। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दशकों को बांधे रखा और खूब मनोरंजन प्रस्तुत किया। शुचिता पांडेय ने सैंया मिले लरकैंयां मैं का करूं की प्रस्तुती दी तो। झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में, रेलिया बैरन सुनाकर मन मोहा तो अच्युतम केशवम भजन सुनाकर भक्ति की रसधार को घोलने का कार्य किया। गायक अमित अंजन ने अपने प्रसिद्ध बेटी बेचवा सुनाकार संदेश दिया लगा मेरा मन फकीरी में व आधी आधी रतिया सुनाकर तालियां बटोरी। इन दोनों कलाकारों ने स्टार मोनाली ठाकुर के कार्यक्रम से पहले मंच को बखूबी संभाला। संवाद