फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   blod donetion camp

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून को

Mon, 08 Jun 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
blod donetion camp
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून को
विज्ञापन

महराजगंज। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए लोग मोबाइल नंबर 8542064665 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि रक्तदान एक जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि है। यही वजह है कि इसे ‘महादान’ कहा जाता है। रक्त की कमी की वजह से किसी की जान न जाए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। रक्तदान 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी महिला या पुरुष कर सकता है। एक बार रक्तदान के बाद दूसरी बार रक्त देने के लिए 90 दिन का फासला होना जरूरी होता है।
विज्ञापन

रक्तदान के फायदे
डॉ. ए.वी. त्रिपाठी ने बताया कि रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम होती हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। लीवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। आयरन की मात्रा को बैलेंस करने से लीवर स्वस्थ बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदान के बाद शरीर में तेजी से नया रक्त बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed