फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Block chiefs took oath of office and secrecy

ब्लॉक प्रमुखों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Tue, 20 Jul 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Block chiefs took oath of office and secrecy
सदर ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख पद की शपथ लेती सोनी कश्यप। - फोटो : MAHARAJGANJ
ब्लॉक प्रमुखों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के विकास खंड परिसरों में मंगलवार को नवनिर्वाचत 12 ब्लॉक प्रमुखों को डीएम की ओर से नामित अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद 1154 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ दिलाई। अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के विकास में संपूर्ण कार्यकारिणी की भूमिका अहम है।
सदर ब्लॉक में अपर एसडीएम अविनाश कुमार ने ब्लॉक प्रमुख सोनी गुप्ता को शपथ दिलाई। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, बीडीओ कर्मवीर केशव, रामप्रीत गुप्ता, विवेक गुप्ता समेत अन्य लोगों ने वचार व्यक्त किए। फरेंदा में ब्लॉक प्रमुख मनीषा को एसडीएम अभय कुमार गुप्ता ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बीडीओ वशिष्ठ नरायन सिंह, शिवप्रकाश यादव, हरिश्चंद्र पांडेय, सूर्यमन यादव, महेंद्र मणि, रघुनाथ सिंह ,जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, पप्पू यादव, रिंकू सिंह, अंबुज शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परतावल ब्लॉक परिसर में परियोजना निदेशक राजकरन पाल ने ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिशंकर वर्मा, बलराम उपाध्याय ने विचार रखे। घुघली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने ब्लॉक प्रमुख रीता जायसवाल को शपथ दिलाई। विधायक जयमंगल कन्नौजिया, वीरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, प्रधान चतुर्भुजा सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीपुर में ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रमेशपाल सिंह वर्मा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर संतोष पांडेय, बीडीओ अनिल यादव, संजय पांडेय, जगदीश शर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, एपीओ आभा दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा में तहसीलदार राहुल देव भट्ट ने ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद को शपथ दिलाई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी स्वाति मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप उर्फ धीरू सिंह, संग्राम सिंह, राजन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। निचलौल में एसडीएम प्रमोद कुमार ने ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर गौतम को शपथ दिलाई। इस दौरान अंबरीश यादव, विनोद दूबे, उग्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे। मिठौरा में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने ब्लॉक प्रमुख उर्मिला गुप्ता को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत उर्फ कल्लू पटेल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, अमरेंद्र मणि आदि मौजूद रहे। धानी में ब्लॉक प्रमुख मिथलेश त्रिपाठी को उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, बीडीओ पुष्पा सोनकर आदि ने विचार रखे। पनियरा में ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला को सदर तहसीलदार नरेशचंद ने शपथ दिलाई। नौतनवां में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया को एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने शपथ दिलाई। बृजमनगंज ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख उदयराज को तहसीलदार फरेंदा ने शपथ ग्रहण कराया।

ब्लॉक प्रमुखों ने सदस्यों को दिलाई शपथ
शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुखों ने संबंधित ब्लॉक से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। क्षेत्र पंचायत के विकास में सभी से सहयोग भी मांगा।
पहली बैठक में विकास पर हुई चर्चा
क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ब्लॉक् प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से वार्ड की समस्याओं की सूची बनाकर प्रस्तुत करने को कहा है। सदस्यों ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही आवश्यक कार्यों की सूची उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed