फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Black marketing at petrol pump, thousands of litres of diesel and petrol recovered from toilet and kitchen

Maharajganj News: पेट्रोल पंप पर कालाबाजारी का खेल, शौचालय-रसोई से हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद

Thu, 28 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 02:34 AM IST
सार

सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अधिक मांग और मुनाफे के लालच में अवैध भंडारण व चोरी-छिपे बिक्री की आशंका जताई जा रही थी। बुधवार की कार्रवाई ने इन आशंकाओं को और मजबूत कर दिया है।

विज्ञापन
Black marketing at petrol pump, thousands of litres of diesel and petrol recovered from toilet and kitchen
पंप पर शौचालय में रखा गया डीजल पेट्रोल, दुकान से बोतल में लेकर जाता पेट्रोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल सीमा से सटे निचलौल क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी का बड़ा खेल बुधवार को उजागर हुआ। ग्रामसभा बैठवलिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर शौचालय और रसोईघर में छिपाकर रखा गया डीजल और पेट्रोल बरामद किया।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल और थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे। टीम ने परिसर की गहन जांच शुरू की तो शौचालय और रसोईघर में गैलनों में भरकर रखा गया डीजल-पेट्रोल मिला।

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ की और स्टॉक रजिस्टर व बिक्री अभिलेखों की जांच भी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र में पूरे दिन इसी कार्रवाई की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अधिक मांग और मुनाफे के लालच में अवैध भंडारण व चोरी-छिपे बिक्री की आशंका जताई जा रही थी। बुधवार की कार्रवाई ने इन आशंकाओं को और मजबूत कर दिया है।

नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल ने बताया कि मामले की सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दे दी गई है और संबंधित विभागीय टीम जांच में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed