{"_id":"67729864c08cda46890444bc","slug":"bku-warns-of-indefinite-strike-if-demands-not-met-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139366-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मांग पूरी न होने पर भाकियू ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मांग पूरी न होने पर भाकियू ने दी अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी
Mon, 30 Dec 2024 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 30 Dec 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। अन्यथा की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। पिछली बार यूनियन की तरफ से दिए गए ज्ञापन का संज्ञान न लेने पर नाराजगी व्यक्त की।
संगठन के जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा कि एसडीएम सदर ने सरकार बनाम प्रेम किशोरी अंतर्गत 194 जमींदारी भूमि अधिनियम जंगल जरलहा एवं जंगल बड़हरा में पारित आदेश की मूल कॉपी राजस्व अभिलेखागार में नहीं है। इसे कुछ भूमि कारोबार करने वालों ने अभिलेखागार कर्मियों को मिलाकर नष्ट करा दिया, जिससे 2009 में पारित आदेश की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। दोनों जगह 1996 में ग्राम पंचायत की तरफ से 37 को कृषि आवंटन पट्टा मिला, लेकिन यहां भूमि नहीं मिल सकी।
शासनादेश के मुताबिक सिर्फ 5 हेक्टेयर भूमि ही हो सकती है व्यक्ति के पास, लेकिन तेनुअहिया और बड़हर में अशीष अस्थाना के पास 22 हेक्टेयर भूमि है, जो शासनादेश का उल्लंघन है। ऐसे कई लोगों के पास निर्धारित रकबे से अधिक भूमि है। साथ ही यह लोग खेलकूद और पशुचर भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग कर बिक्री कर रहे हैं। इस दौरान मुराली प्रसाद धुरिया, राजेंद्र सिंह, रामचरण, वकील, शकुंतला, पुष्पा, रामदेव, रामकृष्ण, भग्गन, अमेरिका मौजूद रहे। संवाद