{"_id":"6502144c114bcdeebc0d0867","slug":"bku-officials-staged-a-strike-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5696-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाकियू के पदाधिकारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाकियू के पदाधिकारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
Thu, 14 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना देने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र में कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्ति की मौत हो गई, उसकी बेटियों के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ व मारपीट की घटना हुई। पुलिस की पकड़ से आरोपी अब तक दूर है। यह पुलिस की निष्क्रियता को दर्शा रहा है।
जिला महासचिव रामअशीष ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर ने अपने अधिकार का दुरूपयोग कर 24 घंटे के अंदर पीड़िता पर दबाव बनाकर धारा-164 सीआरपीसी का बयान न्यायालय में बदलवाकर मुकदमा समाप्त करने की कोशिश की। अभियुक्त काफी प्रभावशाली है। विवेचक के खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई की जाए।
विवेचक द्वारा पूरी घटना में मामले को रफा-दफा करने में मुख्य भूमिका रही है। पीड़िता के घर से रुपये बरामद हो गए, लेकिन उक्त केस में दोषी कर्मियों द्वारा जो पैसा लिया दिया गया है, उसकी आज तक बरामदगी नहीं हुई। इसकी जांच की जाए।