फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP workers immersed in celebration, silence among the opposition

Maharajganj News: जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता, विपक्षियों में खामोशी

Tue, 04 Jun 2024 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Jun 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
BJP workers immersed in celebration, silence among the opposition
महराजगंज/फरेंदा। महराजगंज लोक सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी की सातवीं बार जीत दर्ज की तो कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं पराजित होने वाले दलों के कार्यकर्ताओं में खामोशी देखी गई।
विज्ञापन

महराजगंज शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। फरेंदा रोड पर वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आवास पर बाहर सर्विस लेने में टेंट लगा हुआ था। यहा माला मंगाया गया था। कार्यकर्ता परिणाम आने के बाद खुशी से गदगद हो उठे। हालांकि जुलूस नहीं निकला। कार्यकर्ताओं ने अपने हिसाब से खुशी मनाया। भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। मतगणना शुरू हुई तो टीवी व मोबाइल के माध्यम से कार्यकर्ता पल पल का अपडेट लेते रहे। जैसे ही प्रत्याशी पंकज चौधरी के जीत की जानकारी मिली तो एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह व पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान राघवेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान हीरा गुप्ता, सुनील यादव, अवधराज, रमाकांत चौहान, बृजेश आदि मौलूद रहे। वहीं भगवतनगर परसिया में ग्राम प्रधान बबलू गुप्ता के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के सातवीं बार जीत दर्ज करने पर सभी लोगों ने बधाई देते हुए पटाखे फोड़े। बबलू गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लगन व केंद्र सरकार के बेहतर कार्यों की बदौलत भाजपा सत्ता में तीसरी बार लौटी है। इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, त्रियुगीनरायन पाल, बुद्धू चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed