फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP Mahila Morcha organised a public outrage rally in support of the Nari Shakti Vandan Act.

Maharajganj News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जनाक्रोश रैली

Mon, 27 Apr 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha organised a public outrage rally in support of the Nari Shakti Vandan Act.
नगर में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी। 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महराजगंज। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जनाक्रोश रैली निकाली। रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और राज्य महिला आयोग सदस्य रीतू शाही ने किया। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के समर्थन में और विपक्ष के विरोध में नारेबाजी की।
रैली जिला पंचायत परिसर से शुरू होकर शहर के सक्सेना तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में और इंडिया गठबंधन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। रैली से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सहजानंद राय ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाते हैं और जब अधिकार देने की बात आती है तो विरोध की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन


रीतू शाही ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेगा और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करेगा। रैली में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, बबलू यादव, कृष्णगोपाल जायसवाल, सोनी कश्यप, शकुंतला जायसवाल, डॉ. फरीदा ईरम, वंदना तिवारी, कमलेश जायसवाल, प्रज्ञा मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed