{"_id":"531f5693862cc66ec2620959f0d48afb","slug":"bjp-leader-with-4-person-arrested-before-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन से पहले भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन से पहले भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
कंजड समुदाय के प्रदर्शन का नेतृत्व करने जा रहे भाजपा नेता समेत चार अन्य को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इससे कंजड़ समुदाय के लोग भड़क उठे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा नेता राजेश मद्घेशिया ने कहा कि कंजडों के जायज मांगों को लेकर डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन करने की तैयारी थी कि पुलिस ने जबरन घर से उन्हें और कंजड समुदाय के मुखिया मोहन कंजड, श्याम मोहन चौधरी, बाबूलाल, सोलहू, अमरजीत साहनी, सुरेश कुमार व महेश चौरसिया को उठा लिया।
पहले तो थोड़ी देर में मुचलके पर छोड़ दिया जाएगा। लेकिन देर शाम को पुलिस ने मुचलका पर न छोड़ कर उनके समेत चार लोगों जिला जेल में भेज दिया।
राजेश मद्घेशिया, मेवालाल, महेश चौरसिया व अमरजीत साहनी को जेल भेजे जाने की खबर सुनते ही इन्दिरा नगर व बैकुंठपुर वार्ड में रहने वाले कंजड़ो ने पुलिय विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर के विरोध जताया।
विज्ञापन
कंजड़ों का कहना है की अगर पुलिस राजेश मद्घेशिया को गुरुवार तक नहीं छोड़ेगी तो पूरे जिले के अलावा पूूरे प्रदेश भर के कंजड सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य होगें।
जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। मोहन ने कहा कि पुलिस वर्तमान सरकार को इस तरह की कृत्य कर बदनाम कर रही है। जिससे प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है।