{"_id":"62ffdfefb7589d7fcc6f24a6","slug":"bjp-governments-is-develoing-maharajganj-news-gkp4475536196","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को दी प्राथमिकता : पंकज चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को दी प्राथमिकता : पंकज चौधरी
विज्ञापन
उदितपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को दी प्राथमिकता : पंकज चौधरी
उदितपुर इंटर कॉलेज के मैदान में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने नौ सड़कों का किया शिलान्यास
फरेंदा (महराजगंज)। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने देश में विकास का एक नया आयाम लिख दिया। देश की सड़कों को बेहतर बनाने का प्रयास लगातार भाजपा सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से गांव की सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। गांव की बेहतर सड़क ही क्षेत्र के विकास की पहचान है। जब तक सड़क दुरुस्त नहीं होगी, तब तक क्षेत्र का विकास अधूरा माना जाता है।
यह बात मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत उदितपुर इंटर कॉलेज के मैदान में क्षेत्र की नौ सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में देश के प्रधानमंत्री ने साहस के बदौलत देश को महामारी से बचाने का काम किया। जिसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है।
विशिष्ट अतिथि कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करुंगा जिससे लोगों को फायदा मिल सके। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। जिसका नतीजा रहा कि क्षेत्र की तमाम सड़कों का जाल बिछाया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने संबोधित किया। संचालन डब्बू सिंह ने किया। इस दौरान विवेका पांडेय, प्रदीप सिंह, रविंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, बबलू चौधरी, छठठू सिंह, योगेंद्र यादव, ह्दय नरायन पांडेय, डॉ. अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
----------
भाजपा व कांग्रेस समर्थकों ने की नारेबाजी
फरेंदा। क्षेत्र के उदितपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री सड़क योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान असहज स्थिति पैदा हो गई। जब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सामने भाजपा व कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करते हुए मंच के सामने आ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में नारे बाजी करने लगे। मंच से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बार- बार शांत रहने की अपील कर रहे थे। एक ओर कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी अपने कार्यकर्ताओं को मना रहे थे वहीं, दूसरी ओर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह भी अपने समर्थकों को मनाने में जुटे रहे। समर्थकों को मनाने में करीब आधा घंटा तक कार्यक्रम प्रभावित रहा। दोनों नेताओं के मनाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए तब जाकर कार्यक्रम शुरू हो सका।