फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP government is weakening MNREGA

Maharajganj News: मनरेगा को कमजोर कर रही भाजपा सरकार

Sun, 15 Feb 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
BJP government is weakening MNREGA
महराजगंज। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मनरेगा बचाने की लड़ाई को तेज करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा अधिनियम को कमजोर करने और समाप्त कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि 20 वर्ष पूर्व यूपीए सरकार ने मनरेगा लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था। इस योजना ने ग्राम पंचायतों को ग्राम स्तर की परियोजनाओं का निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस गारंटी वाले कानून को कमजोर कर रही है, जिससे महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने प्रतिबद्धता जताई कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता तब तक सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। अब संग्राम के दूसरे चरण में 17 फरवरी (मंगलवार) को लखनऊ में विधानसभा भवन का घेराव किया जाएगा। जनपद से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मनरेगा मजदूर भाग लेंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, यूपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed