{"_id":"6328ba370e25e857e41ffdbf","slug":"bjp-government-is-a-true-friend-of-the-poor-pankaj-choudhary-maharajganj-news-gkp4510768134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार गरीबों की सच्ची हितैषी : पंकज चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार गरीबों की सच्ची हितैषी : पंकज चौधरी
विज्ञापन
मेगा लोन कार्यक्रम को संबोधित करते केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
भाजपा सरकार गरीबों की सच्ची हितैषी : पंकज चौधरी
फरेंदा क्षेत्र के लेहड़ा, दुर्गामंदिर, शिवपुर, बेलनहवां व वनदेइया गांव में हुई चौपाल
नगर के विस्तारीकरण कर ग्रामीण क्षेत्र को भी शहरी सुविधा मिल रही है: राजेश जायसवाल
फरेंदा। सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। गांव के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं हैं जिससे गांव की तस्वीर बदल रही है। गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
यह बात केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने फरेंदा क्षेत्र के लेहड़ा, दुर्गामंदिर, शिवपुर, बेलनहवां व वनदेइया गांव में आयोजित चौपाल में कही। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने विश्व के पटल पर देश का नाम रोशन किया है। जिसकी सराहना पूरा विश्व कर रहा है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा भाजपा सरकार में अच्छी सड़कें, शुद्ध पेयजल के साथ गांव गांव शौचालय का निर्माण करा कर क्षेत्र को स्वच्छ रखने की व्यवस्था की है। प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा नगरों के साथ गांव को विकसित करने का प्रयास सरकार कर रही है। नगर के विस्तारीकरण कर ग्रामीण क्षेत्र को भी शहरी सुविधा मिल रही है। इस दौरान विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विवेका पांडेय, हरिश्चंद सोनकर, जितेंद्र शर्मा, परमानंद तिवारी, डब्बू सिंह आदि मौजूद रहे।