{"_id":"621a745ec0026347562ef6a1","slug":"bjp-government-could-not-provide-medicine-and-oxygen-during-corona-time-akhilesh-maharajganj-news-gkp428281264","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में गरीबों को दवा और ऑक्सीजन नहीं दे पाई भाजपा सरकार : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में गरीबों को दवा और ऑक्सीजन नहीं दे पाई भाजपा सरकार : अखिलेश
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में किसान और गरीब को दवा व ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन प्रदेश सरकार दे नहीं पाई। न जाने कितने लोगों ने जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि सरकार गायों की रक्षा नहीं कर पा रही। उन्हें छुट्टा छोड़ दिया है। सांड़ किसानों की फसल चट कर जा रहे हैं। जिन मवेशियों को गोशाला में रखा, उन्हें चारा नहीं दे पा रहे हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को निचलौल कस्बे के किसान डिग्री कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में नौकरी दी जाएगी। 11 लाख खाली पदों पर जल्द भर्तियां की जाएंगी। कहा कि भाजपा की सरकार ने हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में सैर कराने की बात कहकर हवाई जहाज, हवाई अड्डा, रेलगाड़ी, रेलवे स्टेशन, पानी के जहाज, बंदरगाह सब बेच दिया। भाजपा में बड़े नेता बड़ा झूठ, छोटा नेता छोटा झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने महंगाई पर जनता से सवाल किया कि डीजल व पेट्रोल सौ के पार हुए की नहीं? कहा फिर से भाजपा सरकार बनी, तो यही कीमत दो सौ के पार हो जाएगी।
जनसभा का संचालन सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने किया। इस दौरान मंच पर पूर्व विप सभापति गणेश शंकर पांडेय, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, प्रभु दयाल चौहान, सिसवा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल, सदर प्रत्याशी गीता रत्ना पासवान, पनियरा से प्रत्याशी कृष्ण भान सिंह सैंथवार, जितेंद्र यादव, आशुतोष शुक्ला, राजमंगल गोंड आदि मौजूद रहे।