फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Birth anniversaries of Maharishi Valmiki and Saint Namdev celebrated at the SP office

Maharajganj News: सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव की जयंती मनाई

Tue, 27 Oct 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversaries of Maharishi Valmiki and Saint Namdev celebrated at the SP office
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को समृद्ध किया। उनके विचार सत्य, सदाचार और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वहीं, संत शिरोमणि नामदेव ने अपनी भक्ति और विचारों के माध्यम से प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश निषाद, नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, सभासद राहुल पांडेय, गोपाला पांडेय, अब्दुल्लाह सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed