फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bird flu

बर्ड फ्लू : मार्च तक रखनी होगी विशेष सतर्कता

Thu, 04 Feb 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
bird flu
बर्ड फ्लू : मार्च तक रखनी होगी विशेष सतर्कता
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने दी नसीहत, मृत और संक्रमित पक्षी के पास जाने से बचें आमजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। देश के विभिन्न हिस्सों में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए पशुपालन विभाग ने लोगाें ने जागरूक और सतर्क रहने को कहा है। मार्च तक विशेष सतर्कता बरतने की भी नसीहत दी है। लोग मृत और संक्रमित पक्षी के पास न जाएं। मृत पक्षियों को खुले में न फेंका जाए। बाहरी व जंगली पक्षियों को फार्म पर न आने दें। कुक्कुट फार्म के आस-पास बेहतर साफ-सफाई रखें।
बर्ड फ्लू के फैलने की सूचना पर जिले में भी बचाव को लेकर जहां लोगों ने अपना मुर्गीफार्म व कुछ स्थलों को बंद कर दिया। अधिकांश लोगों ने मीट व अंडे तक का प्रयोग भी बंद कर दिया है। पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर किसी भी प्रकार की मुश्किलों से बचने के लिए आमजन को जागरूक रहने को कहा है। यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी संक्रमित पक्षी के संपर्क में आ जाए तो टेमी फ्लू नामक दवा का सेवन अवश्य करे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवध बिहारी ने बताया कि बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर सभी को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। पशु चिकित्सालयों के चिकित्सक और कर्मी भी बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर आमजन को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

बचाव को लेकर करें ये कार्य
बीमार पक्षियों को स्वस्थ पक्षियों से अलग रखा जाए। अत्यधिक पक्षियों के मृत होने पर पशु चिकित्सालयों को सूचित किया जाए। अच्छी तरह से पकाए गए कुक्कुट के मीट व अंडे का सेवन किया जाए। पक्षियों को छूने के बाद हाथों को बेहतर ढंग से साफ करें। मृत पक्षियों को गहरे गड्ढे में गाड़कर ऊपर से चूना डालकर दफना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed