{"_id":"62795c5b2111f548f566848a","slug":"biomitiric-attendance-maharajganj-news-gkp4362914174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाने पर रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाने पर रुकेगा वेतन
विज्ञापन

- माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। माध्यमिक विद्यालय व इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षकों की अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मियों को ऐसा नहीं करने पर उनका वेतन रोका जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने अब अनिवार्य रुप से सभी माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ इंटर कॉलेजों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दिया है। यह भी कहा गया है कि जो भी विद्यालय इस प्रक्रिया को नहीं अपनाएगा, उनके जिम्मेदारों व शिक्षकों का वेतन रोकने का कार्य किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
--------------------------
जिले में हैं 134 शिक्षक
जिले में 22 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चार राजकीय इंटर कॉलेज व दो पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल कॉलेज में कुल आठ प्रधानाचार्य, 12 प्रवक्ता व 114 सहायक अध्यापक तैनात हैं। इन सभी को अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन
राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। उनके वेतन का आधार अब इसी हाजिरी को बनाया जाएगा। ऐसे में सभी शिक्षक बायोमिट्रिक हाजिरी लगाना सुनिश्चित करें व जिम्मेदार उसका प्रमाण भी उपलब्ध कराएं।
- अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक