{"_id":"6a3d7e0afde97945c8023a2c","slug":"bike-theft-gang-busted-three-notorious-thieves-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179930-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से चुराई गई तीन बाइक भी बरामद की गई है। बरामद बाइकों के संबंध में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज है। गिरोह के तीनों सदस्य अलग-अलग जगहों से बाइकों की चोरी कर उसे ठिकाने पर लगा देते थे।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को पनियरा थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस टीम बांकी माई बंधा नहर तिराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर कागजात मांगा, जिसे आरोपी उपलब्ध नहीं करा पाए। इस पर पुलिस ने तीनों को तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं जांच के दौरान पता चला कि बरामद तीनों बाइक पनियरा और श्यामदेउरवा थाना क्षेत्रों से चुराई गई थीं। मामले में दोनों थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं।
गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों में विजय जायसवाल (52) निवासी ग्राम सतगुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, जलालू (23) निवासी ग्राम कुआचांप, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, राजा बाबू (21) निवासी ग्राम कुआचांप, थाना पनियरा बताए गए हैं। एसओ पनियरा संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।