{"_id":"6547eb2daf0cedeec70fca54","slug":"bike-riding-home-guard-dies-in-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9070-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही मृत होमगार्ड के परिजनों में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के चिऊटहा मार्ग स्थित सिधावे गांव के पास शनिवार की रात हुई सड़क हादसे बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृत होमगार्ड के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा महंथ निवासी विजय तिवारी (35) होमगार्ड पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी निचलौल थाने पर थी। हर रोज की तरह शनिवार रात को भी ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह निचलौल चिऊटहा मार्ग स्थित सिधावे गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच वह किसी वाहन के चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
जहां पर डॉक्टरों ने घायल होमगार्ड की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही घायल होमगार्ड की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल होमगार्ड विजय तिवारी की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।