{"_id":"675b3da219d4ea65ed08fc64","slug":"bike-riding-couple-injured-after-being-hit-by-tractor-trolley-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-137973-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल
Fri, 13 Dec 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र अंतर्गत दुर्गवलिया गांव के समीप बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीन लोग ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र अंतर्गत गोपाला गांव निवासी शंभू प्रसाद (42) अपनी पत्नी अंजली देवी (32)और उनका साला मंजीत तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर निचलौल थानाक्षेत्र के कलई गांव रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। मंजीत बाइक चला रहा था। जैसे ही दुर्गवलिया गांव के पास पहुंचे थे कि उसी समय सिसवां चीनी मिल से गन्ना गिराकर वापस लौट रहे एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, घटना की जानकारी नहीं है, कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।