फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike riding chief constable dies in road accident

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार मुख्य आरक्षी की मौत

Sat, 02 Mar 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bike riding chief constable dies in road accident
महराजगंज l निचलौल थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित जमुई कला गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मुख्य आरक्षी घायल हो गए। लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिला के जमानिया थाना अंतर्गत गांव मतसा जीवपुर निवासी जयप्रकाश राम (45) की तैनाती थाना परसा मलिक में पीआरबी 2577 में थी। जो किसी कार्य के लिए बाइक से जिला मुख्यालय गए थे। जहां से रात करीब नौ बजे वापस थाना परसा मलिक के लिए लौट रहे थे। अभी वह निचलौल थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित जमुई कला गांव के पास पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। इससे मुख्य आरक्षी की मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा की मुख्य आरक्षी जयप्रकाश राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की खबर उनके परिजनों को मोबाइल के जरिए दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed