{"_id":"69fcf2ca5b176559210a1821","slug":"bike-rider-woman-killed-son-injured-after-collision-with-truck-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-176797-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
फरेंदा कस्बे में दुर्घटना में महिला की मौत के बाद पहुंची पुलिस।
मां को बाइक पर बैठाकर दवा कराने ले जा रहा था बेटा
ट्रक की टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए मां-बेटा, महिला के ऊपर से गुजर गया ट्रक
फरेंदा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। घटना के बाद महिला के शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी के कल्याणपुरम वार्ड नंबर 2 निवासी संतोष यादव अपनी मां विमला देवी (50) को बाइक पर बैठाकर दवा कराने जा रहे थे। अभी वह आंबेडकर तिराहे के करीब ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। घटना में बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक विमला देवी को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे के बाद विमला देवी का शव क्षत-विक्षत हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ट्रक भी जल्दी ही पुलिस के कब्जे में होगा।
विज्ञापन
मां का क्षत-विक्षत शव देख बेसुध हो गया बेटा
ट्रक की टक्कर के बाद मां-बेटे सड़क पर गिर गए और ट्रक विमला देवी को रौंदते हुए गुजर गई। दुर्घटना के बाद मां के क्षत-विक्षत शव को देखकर बेटा संतोष बेसुध हो गया। मां के बिखरे शव को देखकर वह अपना चोट भूल गया। संतोष मां के शव के टुकड़ों को देख दहाड़े मारकर रोने लगा। बेटे की चीत्कार सुनकर घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।