{"_id":"68c721bd5b9a53d497035bc8","slug":"bike-rider-teenager-dies-in-accident-parents-injured-maharajganj-news-c-7-gkp1057-1070880-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत, माता-पिता घायल
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा के ढाढ़ी टोला के पास बाइक सवार को अनियंत्रित होकर पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे किशोर और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
लोगों ने तीनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल माता-पिता को प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप पुलिस के कब्जे में है। महराजगंज के सिसवा बाजार कस्बा के मिस्कारी मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय रेहान अली बाइक से 33 वर्षीय पिता रमजान और 30 वर्षीय माता राबिया खातून को लेकर देवरिया के गौरी बाजार अपने रिश्तेदार के घर आ रहा था।
कप्तानगंज-हाटा मार्ग स्थित ढाढ़ी टोला के पास हाटा की तरफ से फल लेकर आ रही एक पिकअप ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार सवार को ठोकर मार दिया। इससे रेहान अली के सिर में गंभीर चोट लग गई। पिता रमजान और मां राबिया खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने रेहान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमजान और राबिया खातून को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रेहान अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।