फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider injured in wild animal attack

Maharajganj News: जंगली जानवर के हमले में बाइक सवार युवक घायल

Mon, 11 May 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in wild animal attack
बाइक पर सवार थे तीन लोग, सबसे पीछे बैठा था युवक
विज्ञापन



निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के सड़क से गुजरने के दौरान जंगली जानवर के हमले में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घटना रविवार की रात करीब सात आठ बजे की बताई जा रही है। घायल युवक को लोगों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद जंगल से सटे लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, निचलौल वन रेंज के जंगल से सटे गांव कलनहीं खुर्द निवासी मानवेंद्र (30) रात करीब आठ बजे गांव के ही रहने वाले दो लोगों के साथ एक बाइक सवार होकर डोमा गांव से घर के लिए लौट रहा था। मानवेंद्र बाइक पर सबसे पीछे बैठा हुआ। बाइक सवार गांव से सटे जंगल के रास्ते गुजर रहे थे। इसी बीच एक जंगली जानवर ने बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक मानवेंद्र पर हमला कर दी। इस दौरान मानवेंद्र के पैर के पंजे चोटिल हो गए। जंगली जानवर के हमले की खबर मिलते ही जंगल से सटे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


निचलौल वन रेंज क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि घटना की सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में पहुंच घायल युवक मानवेंद्र से पूछताछ कर चोट का निशान देखा गया। चोट को देखने से प्रथम दृश्य फिशिंग कैट का हमला लग रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंच वन कर्मियों की टीम के जांच-पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किस जानवर ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed